खरगोन। शहर के कैमरा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की मल्टी में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक पार्किंग में खड़ी पांच गाड़ियों ने आग पकड़ ली। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते बाइकें कंकाल में तब्दील हो गईं। अफरा-तफरी के बीच रहवासियों ने खुद मोर्चा संभाला, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।