करायपरसुराय: प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह क्षतिग्रस्त नल-जल योजना, पानी की बर्बादी से लोगों में नाराजगी
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की पाइपलाइन और स्टैंड पोस्ट कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके कारण प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। एक ओर भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लीकेज के कारण हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना