नवादा: समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आमजन की समस्याएं सुनीं, कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया
Nawada, Nawada | Jul 4, 2025 शुक्रवार शाम 4:54 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा राजस्व से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।