गढ़ीपुख्ता में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में हसनपुर निवासी एक किसान के खाते से 12 लाख से अधिक की धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामले में आलाधिकारियों द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। शाखा प्रबंधक, क्लर्क और दो सुरक्षा गार्डों को भी उनके पदों से हटाने की जानकारी मिली है। नये शाखा प्रबंधक ने 18 दिसंबर को चार्ज संभाला है।