ठाकुरद्वारा: अब्दुल्लापुर में छेड़छाड़ की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की शिकायत करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।