ठाकुरद्वारा: ग्राम रतुपुरा में मूसलाधार बारिश से कच्ची छत गिरी, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मलबे में दबकर घायल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा निवासी कलावती अपने कच्चे मकान में गहरी नींद में सो रही थीं। लगातार हो रही बारिश से पहले से ही कमजोर हो चुकी छत अचानक तेज आवाज के साथ धराशायी हो गई। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और कलावती मलबे के नीचे दब गईं। जोरदार आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग बारिश और अंधेरे के बावजूद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बड़ी मशक्क