मेहगांव: कैथोदा गांव में धान रोपने आए बिहार के ज़िला दरभंगा निवासी मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
Mehgaon, Bhind | Aug 11, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूचना कर्ता लालबाबू पुत्र महावीर महतो निवासी महिसार भवानीपुर जिला दरभंगा ने पुलिस को बताया। कि विनय पुत्र कुनकुन महतो निवासी कमतौल जिला दरभंगा धान रोपने की मजदूरी करने के लिए कैथोदा गांव आया हुआ था।जहां अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।जिसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।