चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने तोकापाल ग्राम पंचायत बेड़ागुड़ा में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।साथ ही जनपद सदस्या श्रीमती भानुमती यादव द्वारा पानी टैंकर भी प्रदान किया गया। विधायक विनायक गोयल ने कहा कि यह पहल गाँव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।