वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन अधिनियम को आपदा खत्म होने के बाद भी जानबूझकर लागू रखना आपातकाल से काम नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को विकास रोकने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कुचलना की सोची समझी साजिश करार दिया है।