मोदीनगर: राज चौपाल के पास मिनी ट्रक सवार दबंगों ने ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र पर चाबी से हमला कर किया घायल
मोदीनगर थाना क्षेत्र के राज चौपाले के पास के एक रोडरेज की घटना सामने आई है। जहां मिनी ट्रक और ई- रिक्शा की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मिनी ट्रक सवार लोगों ने ई-रिक्शा चालक निहाल और उनके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया है।