जबलपुर: जबलपुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही: 5 दिन तक डिब्बे में बंद रहा नवजात का शव,आंतरिक जांच के आदेश
जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मृत नवजात का शव अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के बाहर एक डिब्बे में पाँच दिनों तक लावारिस पड़ा रहा। मंडला निवासी एक प्रसूता के प्रसव के दौरान सोमवार को मृत शिशु का जन्म हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता की उम्र 17 वर्ष दर्ज होने के कारण इस