खगौल: दानापुर मंडल में हाई-स्पीड टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल, अब 7 सेकेंड में मिलेगा रेलवे रिजर्वेशन टिकट
दानापुर मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए हाई-स्पीड सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया है। पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन समेत प्रमुख स्टेशनों पर कंप्यूटर सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे आरक्षण टिकट अब महज 6 से 7 सेकेंड में बुक हो सकेगा। वर्तमान में एक टिकट जारी करने में 13 से 15 सेकेंड का समय लगता