महोली: अढ़ोरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ को लगी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ के गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने गोली मार दी है।