फतेहपुर: नरतौली गांव में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, परिजनों का हाल बेहाल, रईस मील के ऊपर से गुजरी लाइन
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव में रईस मील की टीन पर खेलते समय करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ चाचा के साथ रईस मील गया था जहां तीनों खेल रहे थे। तभी अचानक खेलते समय छत