धौरहरा: बसढ़िया चौराहे पर सड़क किनारे लगा जर्जर सेमल का पेड़ अचानक भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो हुआ वायरल
धौरहरा तहसील क्षेत्र के बसढ़िया चौराहे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे वर्षों से खड़ा जर्जर सेमल का पेड़ अचानक भरभराकर टूट गया और उसकी भारी शाखा सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन शाखा की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।