सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का विधायक हाकम अली खान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान विधायक हाकम अली खान ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य को लेकर अधिकारियों व ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कार्य समय पर हो इसके लिए निर्देश दिए।