लखीमपुर खीरी जिले की राजनीति में रविवार को उस समय नई चर्चा शुरू हो गई, जब शहर के दशहरा मेला के दौरान सुर्खियों में रहे सभासद दीपक रस्तोगी समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में नजर आए। निघासन कस्बे स्थित महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज में पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में उनकी शिरकत ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी।