शामली: शामली और बरेली की 2 लड़कियों ने एक-दूसरे को बनाया जीवन साथी, समलैंगिक शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 शामली के बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी प्रीति और बरेली के पट्टी बिहारीपुर निवासी पारूल ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया है। समलैंगिक जोड़े ने 23 जून को मुजफ्फरनगर में शादी की, जिसके बाद प्रीति ने पारूल की मांग में सिंदूर भरा। यह शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति नोएडा में काम करती थी जहां दोनों की मुलाकात हुई।