कुलपहाड़: तीन लापता लड़कियां सकुशल बरामद, महोबकंठ पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, बाहर जाने की थी योजना
निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती, दो 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 19 अक्टूबर की सुबह कपड़े खरीदने के लिए पैसे लेकर मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के हरपालपुर बाजार गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने लड़कियों को बरामद किया।