गिरिडीह: देवरी के लवानियां गांव के ग्रामीणों ने की डीसी ऑफिस पहुंचकर तालाब निर्माण योजना की शिकायत
देवरी के लवानियां गांव के ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर तालाब निर्माण योजना की शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को 2 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव लवानियां मौजा में स्वीकृत तालाब निर्माण योजना का स्थल निरीक्षण किया।उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र का गहन अवलोकन करते हुए ग्रामीणों एवं किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया।