डेहरी: एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान के दौरान फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त कोआथ से गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Sep 8, 2024 रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि फरार चल रहे हैं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान दावथ थाने क्षेत्र से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दावथ इलाके के कोवाथ गांव से छापेमारी के क्रम में सुराज तुरहा,पिता स्वर्गीय अमावस तुरहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।