डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से 11 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे,375500 का पुलिस ने वसूला जुर्माना भी।
Dehri, Rohtas | Sep 8, 2024 स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 11 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही अभियान के दौरान 23.7 लीटर देसी शराब बरामद की गई है तथा विदेशी शराब भी जब्त की गई है ।रोहतास के एसपी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1030 वाहनों की जहां जांच की गई वहीं जांच के दरमियान 3 लाख 75500 का जुर्माना भी वसूल किया गया है।