काको नगर पंचायत की उप मुख्यपार्षद एवं पूर्व उप प्रमुख शशि कुमारी का सोमवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और इलाजरत थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर काको स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।