नंदा की चौकी पुल विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा- "गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, जरूरत पड़ी तो होगी जांच"
देहरादून: राजधानी के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले पर अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्य पुल पूरी तरह सुरक्षित है और केवल उससे जुड़ी एप्रोच रोड मूसलधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है।