हरदोई: कछौना पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 10, 2024 कछौना में 6 मार्च को अनुज कुमार निवासी उसरहा थाना कछौना मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखे मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दलेल नगर क्रॉसिंग के पास आरोपी चोर राजेश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से माल की भी बरामदगी की गई है। घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र ने जानकारी दी है।