दुधि: डढ़ियरा गांव में पेड़ की डाल गिरने से किशोर घायल, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियरा गांव में शुक्रवार शाम तेज हवा और बारिश के दौरान एक हादसा हो गया। आम के पेड़ के नीचे आम बीन रहे 13 वर्षीय किशोर पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल किशोर की पहचान डढ़ियरा निवासी 13 वर्षीय गोलू पुत्र मेवालाल यादव के रूप में हुई है।