बुधवार को करीब 3 बजे साकेत नगर स्थित विधायक कार्यालय में स्थानीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने करणी सेना परिवार छत्राणी इकाई की महिलाओं से भेंट और चर्चा की। बैठक में महिलाओं ने अपने संगठन से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय विकास से संबंधित विचारों पर विधायक के साथ खुलकर संवाद किया। इस दौरान विधायक ने महिलाओं को जनहित से जुड़ी अनेक बातें साझा कीं।