बिहार: शेरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के 3 लोग घायल
Bihar, Nalanda | Jan 26, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों में विकास कुमार ,छोटू कुमार और विमली देवी शामिल है। घायलों ने बताया कि पड़ोसी ने दरवाजे के पास आकर गाली-गलौज की, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई।