शामली: 21 जून को व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी शामली पहुंचेंगे
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे शामली के एमएसके रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि 21 जून को शामली के सिटी ग्रीन में व्यापारी सम्मेलन के दौरान शपथ ग्रहण और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी व अन्य अतिथिगण शामिल होंगे।