कोटड़ी: कोटड़ी में राजगिरीं महाराज का भव्य स्वागत, 36 कौम के पंच-पटेल रहे उपस्थित
कोटड़ी। श्याम चारभुजा नाथ मंदिर में राजगिरीं महाराज के आगमन पर मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर (राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा) व बद्रीलाल गुर्जर (देव सेना तहसील अध्यक्ष) के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान 36 कौम के पंच-पटेलों ने विभिन्न स्थानों पर महाराज का जोरदार अभिनंदन किया।