ईसागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरियादेवत की गौशाला में प्रस्तावित बायोगैस संयंत्र के निर्माण को लेकर संयुक्त निरीक्षण दल ने गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे स्थल का चयन कर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन के निर्देश पर की गई।