महाराजगंज: सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जनेश्वर मिश्र की जयंती मंगलवार को 3 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई।पार्टी के पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता थे।