भदेसर: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर बानसेन के पास रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, चार लोग घायल
बुधवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर बानसेन के निकट आरके होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार युवक अपने काम से उदयपुर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर एक महिला सहित तीन लोग सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। ओवरटेक के दौरान हुई इस भिड़ंत में चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। ट