बालाघाट: बंजारी घाट में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, किसान घायल
जिले के सोनगुड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिठली रोड स्थित बंजारी घाट में रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ग्राम दुल्लापुर निवासी 45 वर्षीय गुट्ठल सिंह टेकाम के रूप में हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुट्ठल सिंह खेती-किसानी का कार्य करते हैं। वे न