गुना कलेक्टर ने खेत में पराली नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। 26 अक्टूबर को बरखेड़ा गिर्द गांव के युवा किसान प्रवीण सेन खेत में खड़ी मक्का के भुट्टे तुड़वाकर अवशेष को रोटावेटर से खेत में ही नष्ट कर खाद के रूप में उपयोग किया, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी किसानों से पराली ना जलाने अपील की।