मुरैना नगर: SP ऑफिस पहुंचा हत्या पीड़ित परिवार,फरार आरोपियों पर राजीनामे का दबाव,घर पर फायरिंग का आरोप,सुरक्षा और गिरफ्तारी की गुहार
मुरैना जिले के सरायछोला क्षेत्र के रिठौरा खुर्द निवासी गब्बर सिंह ने आज परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी।उनका आरोप है कि बेटे की हत्या के मामले में पांच नामजद आरोपी चार महीने से फरार हैं और राजीनामे का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।रात में घर पर फायरिंग का भी आरोप लगाया।पीड़ित ने सुरक्षा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।