मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की शुरुआत की, लिया संकल्प
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पीतांबरी मंदिर में रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे। एक सराहनी पहल की शुरुआत की गई। स्वयं सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मोक्ष धाम सेवा ट्रस्ट की नींव रखी। इस मौके पर स्वयं सिंह ने बताया कि। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य लावारिस शवो का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार करना है। जिसका संकल्प आज हम लोगों ने लिया है।