भीलवाड़ा: मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत पांसल चौराहा पर कांग्रेस मजदूर मंडल ने धरना-अनशन किया, केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने और समाप्त करने की कथित साजिशों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के मजदूर मंडल की ओर से पांसल चौराहा (महाराणा प्रताप सर्कल) पर एक दिवसीय धरना-अनशन आयोजित किया।