मऊरानीपुर: नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की हुई दर्दनाक मौत
मऊरानीपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बड़ागांव तिगैला के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर एसडीएम श्वेता साहू, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र शाक्य और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मृत गाय को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।