गुरारू: गुरारू में फेसबुक दोस्ती के जाल में पत्नी बच्चों समेत लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Guraru, Gaya | Jun 16, 2026 फेसबुक पर हुई दोस्ती के कारण एक महिला अपने दो बच्चों और करीब 2 लाख रुपये के जेवरात के साथ घर से लापता हो गई। गुड़रु पंचायत निवासी पति ने गुरारू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि भिथरा, थाना अंतरी निवासी अजय कुमार ने करीब एक साल से फेसबुक पर बातचीत कर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला अपने 5 और 6 साल के दो बच्चों को भी साथ ले गई है।