पन्ना: सौभाग्य का पर्व: पन्ना में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिनों और कन्याओं ने की सुख-समृद्धि की कामना की
Panna, Panna | May 16, 2026 पन्ना की पावन धरा आज श्रद्धा, समर्पण और अखंड सौभाग्य की कामना से सराबोर हो उठी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या के पावन अवसर पर, आज शनिवार 16 मई को पन्ना नगर सहित समस्त ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक वट सावित्री व्रत की अभूतपूर्व धूम देखने को मिली। अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने ब्रत रखा।