ऊना पुलिस ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 10 लोगों के चालान काटे हैं। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है।