दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित, लिए गए कई निर्णय
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में कुलपति के आवासीय सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रो हरि नारायण सिंह, मीणा झा, डॉ दिव्या रानी हंसदा सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।