कैराना: कांधला के एलम कट के निकट सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, उसे गंभीर हालत में किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Jun 10, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के एलम कट के निकट हादसा हुआ है। बुधवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, शामली निवासी संजीव कुमार व्यक्ति बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह एलम कट के निकट पहुंचा, तभी हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक अनियंत्रित हुई, जिस कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।