कोटड़ी: सवाईपुर क्षेत्र में आधी रात को अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
सवाईपुर क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज अंधड़, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई गांवों में चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में काटकर रखी गेहूं, चना व जौ की फसल भीग गई और खराब होने लगी। ढेलाणा सहित आसपास के गांवों में किसानों ने नुकसान की आशंका जताई है। उनका कहना है कि भीगी फसल का रंग फीका पड़ने से बाजार में भाव कम मिलेगा।