अरवल: बैदराबाद में विजयदशमी पर रामलीला का मंचन और लंका दहन का आयोजन धूमधाम से किया गया
Arwal, Arwal | Oct 2, 2025 बैदराबाद में विजयदशमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार की शाम लंका दहन का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमिका में कलाकारों ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि के हवाले कर परंपरा के साथ उत्सव का समापन हुआ।