लोहरदगा: शिक्षा ही समाज की असली ताकत, बच्चे लक्ष्य तय कर मेहनत से आगे बढ़ें: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
लोहरदगा पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा के प्रांगण में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:15 बजे अभिभावक–शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक एवं नैतिक विकास को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और प्रशासन के बीच सार्थक संवाद हुआ।