कांकेर: एनएच-30 पर बोलेरो और स्कार्पियो की भिड़ंत, एक की मौत, स्कार्पियो से 920 पौव्वा अवैध शराब बरामद
23 जनवरी शाम 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम नथियानवागांव के पास शुक्रवार देर रात बोलेरो और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बोलेरो क्रमांक CG 05 AA 5507 में सवार यात्री बड़ेकेनेरा (कोंडागांव) से दामाखेड़ा जा रहे