रीठी: तिघरा रोड पर ससुराल जा रहे युवक को फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर
Rithi, Katni | May 15, 2026 कटनी जिले के सलैया चौकी अंतर्गत तिघरा रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से अपने ससुराल जा रहा था, तभी तिघरा रोड पर सामने से आ रहे फोर व्हीलर वाहन ने उसे टक्कर मार दी।