सांगोद: सांगोद के खरखनियाखेड़ी गांव में घर पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी अचानक आग, बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया
Sangod, Kota | Apr 27, 2026 सांगोद क्षेत्र के अमृतकुआं पंचायत के खरखनियाखेड़ी गांव में रविवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब घर के अंदर खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई।